कभी ऐसा लगता है, दिल में एक राज़ है : कभी ऐसा लगता है (2004)

कभी ऐसा लगता है, दिल में एक राज़ है
जिसे कहना चाहूँ, पर मैं कह पाऊँ ना
आँखों ही आँखों में कह जाती है जो ये
खामोशियों की ये कैसी ज़ुबां
मैंने सुना जो ना उसने कहा
क्या ऐसा ही होता है प्यार
मेरे खुदा मुझे इतना बता
क्या ऐसा ही होता है प्यार

कभी ऐसा लगता है, अनजानी प्यास है
पर सिमटी होठों में वो रह पाए ना
कैसा एहसास है, कोई तो पास है
ये दूरियां हैं फिर कैसी यहाँ
महकी लगे क्यों सारी फिज़ा
क्या ऐसा ही होता है...

ये सच है चाहत पे कभी, किसी का भी ज़ोर नहीं
दिलबर की यादों को बांधे, ऐसी कोई डोर नहीं
सब कुछ वही पर लगता नहीं
क्या ऐसा ही होता है...

इक पल जो मिल जाए दिल को, चला जाए दूर कहीं
दुनिया में इस दिल के जैसा, कोई मजबूर नहीं
मैंने सुना प्यार करता जहां
प्यार ऐसा भी होता है...

जाने क्या ढूँढता है ये मेरा दिल : अक्स

जाने क्या ढूँढता है ये मेरा दिल
तुझको क्या चाहिए ज़िन्दगी
रास्ते ही रास्ते हैं, कैसा है ये सफ़र
ढूँढती हैं जिसको नज़रें, जाने है वो किधर
जाने क्या ढूँढता है...

बेचेहरा सा कोई, सपना है वो
कहीं नहीं है फिर भी, अपना है वो
ऐसे मेरे अन्दर शामिल है वो
मैं हूँ बहता दरिया, साहिल है वो
है कहाँ वो, वो किधर है, रास्ते कुछ तो बता
कौन सा उसका नगर है, रहगुज़र कुछ तो बता
ढूँढती हैं जिसको नज़रें, जाने है वो किधर
जाने क्या ढूँढता है...

सूना सा है मंदिर, मूरत नहीं
खाली है आईना, सूरत नहीं
जीने का जीवन में, कारण तो हो
महके कैसे कलियाँ, गुलशन तो हो
शम्मा है जो मुझमें रौशन, वो विरासत किसको दूं
दूर तक कोई नहीं है, अपनी चाहत किसको दूं
ढूँढती हैं जिसको नज़रें, जाने है वो किधर
जाने क्या ढूँढता है...

गोरी तेरी आँखें कहें, रात भर सोयी नहीं : गोरी तेरी आँखें

गोरी तेरी आँखें कहें, रात भर सोयी नहीं
चंदा देखे चुपके कहीं, और तारे जानते हैं सभी
के किसने दिल ले लिया, किसको दिल दे दिया
ये दिल का लगाना कोई जानता नहीं
गोरी तेरी आँखें...

दिल में तेरी याद बसी तू समझेगा नहीं
जो है मेरे पास है तेरा, मेरा कुछ नहीं
क्यूँ अंखियाँ छुपाऊँ, क्यूँ तुझको सताऊँ
दिल तोड़ के तेरा मैं क्या पाऊं
बोल पिया बोल पिया बोल...

साजन तेरी बातें बड़ी, के मैं रात भर सोयी नहीं
चंदा ने भी देखा नहीं, और तारों को ये मालूम नहीं
कि मैंने तुझे दिल दिया, तेरा दिल ले लिया
मेरा तू ही है बहाना, क्यूँ मानता नहीं
साजन तेरी बातें बड़ी...

आते जाते मौसम जैसे लगते थे सभी
हमने भी तो माँगा रब से अपना भी कोई
दुनिया से बचाऊँ, पलकों में छुपाऊं
दिल जीत के तेरा सबको बताऊँ
सुन गोरी...
गोरी तेरी आँखें...

शाम सवेरे तेरी यादें आती हैं : सुनो (1996)

शाम सवेरे तेरी यादें आती हैं
आके दिल को मेरे यूँ तड़पाती हैं
ओ सनम मोहब्बत की कसम
मिलके बिछड़ना तो दस्तूर हो गया
यादों में तेरी मैं जो दूर हो गया
ओ सनम तेरी यादों की कसम

समझे ज़माना के दिल है खिलौना
जाना है अब क्या है दिल का लगाना
नज़रों से ना यूँ हमको गिराना
मर भी गए तो भूल न जाना
आँखों में बसी हो पर दूर हो कहीं
दिल के करीब हो ये मुझको है यकीं
ओ सनम तेरे प्यार की कसम

ये हलकट जवानी : हीरोइन


आजा..आजा..आजा..आ  आजा

आजा  ज़रा सरक ले
गिर  ले  ज़रा  बहक ले
साइया ज़रा छलक ले , हाए
आके  मोह  से  लिपट  ले
टेढ़ा  जहर  है  ये  इस  से  ना कर छेडखानि
लाइफ  की  नोटी  कहानी
ये हलकट जवानी
ये हलकट जवानी....
मीठा ये नमकीन पानी
ये हलकट जवानी
ये हलकट जवानी
लाइफ की नोटी कहानी
ये हलकट जवानी
ये हलकट जवानी ...

ता  तान  तान  ता ना ना रे ता  ता ...
आ  आ , छोरों की  नीयत हलाल करे  आह

अरे ! बस्ती में डेलि बवाल करे ...
हाए..छोरों  की नीयत हलाल  करे
बस्ती में डेलि बवाल करे
आइटम बना के रख ले, हाय
चखना बना के चख ले
आँखों को क्यूँ सेके
हाथों से कर मनमानी

लाइफ की नोटी कहानी
ये हलकट  जवानी
ये हलकट जवानी...
मीठा ये नमकीन पानी
ये  हलकट जवानी
ये हलकट जवानी
आए हाए ओए होइए
जवानी  ये  हलकट जवानी हाए ..



आय वांट फ़क्त यू :जोकर

हेंय ...!
हाय  हाय  रे  एंटी  माल 
वाह  काई   बेवडी  चाल   [x2]

आली  करने  धमाल  और  मचाने  बवाल  
काफिराना  है  नीयत  मेरी  
आशिकाना  है  सीरत  मेरी 
फासियाना यह इरादे  मेरे 
जादुआना  है  माया  मेरी 
पापी  ये  अंग  है 
साली  कलंक है 
आये  न  ये  पोरी बाज़   
बहकी मलंग है  फुल्टू दबंग्ग  है 
खोले ये  अब दिल के  राज़ 


आगे सस्पेंस  बक दे पोरी 

आय  वांट  फ़क्त यू 
आय  वांट  फ़क्त यू  
बेबी  आय  वांट  फ़क्त यू  [x4]

अब  तक थी प्यासी मैं 
दो  पेग  में  झाँसी  मैं 
लो  चल  पड़ी  मैं  करने  फ़तेह  
तेरे  ही  दिल में पाने  जगह 

पापी  ये  अंग  है  साली  कलंक  है 
आये  न  ये  पोरी  बाज़ 
बहकी  मलंग  है  फुलटू  दबंग्ग  है 
खोले  ये  अब  दिल  के  राज़ 

आगे  ओनके  मोरे  बक  दे  पोरी 

आय  वांट  फ़क्त यू  
आय  वांट  फ़क्त यू  
बेबी   आय  वांट  फ़क्त यू   [x2]

जादू  से , टोने  से  
या  चाहे  हिज्जे    से 
वश में  करुँगी   
बस  में  रखूंगी बनके   

साली  कलंक  है 
आये  न  ये  पोरी  बाज़ 
बहकी मलंग  है  फुलटू  दबंग्ग  है 
खोले  ये  अब  दिल  के  राज़ 

आगे  लास्ट  टाइम  बक  दे  पोरी 

आय  वांट  फ़क्त यू  
आय  वांट  फ़क्त यू  
बेबी  आय  वांट  फ़क्त यू   [x2]

काफिराना  है  नीयत  मेरी 
आशिकाना  है  सीरत  मेरी 
फासियाना  यह  इरादे  मेरे 
जादुआना  है  माया  मेरी  

फ़क्त  यू ...




अभी अभी तो मिले हो : जिस्म 2



अभी अभी तो मिले हो
अभी ना करो छूटने की बात
अभी अभी तो पसंद आये हो
अभी अभी रूठने की बात
अभी अभी तो रौशनी आई
अभी ना करो मुंह छुपाने की बात
अभी अभी ज़िन्दगी शुरू है
अभी अभी थम जाने की बात

हम तो हारे, माहिया रे
मूंदें नैना, नींद तिहारे

तेरी बाज़ूओं में मेरी चाहतें समाये
तेरी धड़कनों को मेरी धडकनें सुनाये
तेरी ख्वाहिशों से मेरी ख्वाहिशें रिहा हैं
तेरी करवटों से मेरी दास्ताँ बयाँ है
क्या सुकूं, क्या जुनूं
हम नवा…

अभी अभी दिल की सुनी है
अभी ना करो ज़माने की बात
अभी अभी बातें रुकी हैं
अभी अभी दोहराने की बात
अभी अभी आवारगी आई
अभी ना करो सँभलने की बात
अभी अभी ज़िन्दगी शुरू है
अभी अभी थम जाने की बात

वो सुबह तो बेवजह हो
के गुज़रे बिन तुम्हारे जिसकी रात
Google Analytics Alternative